राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
भीलवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र मांडल भीलवाड़ा राजस्थान के विधायक एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय लाल भड़ाना ने रविवार को अपना जन्मदिन वृंदावन में मनाया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर बीएस रावत भी उपस्थित रहे।
प्रोफेसर रावत ने बताया की किसान, मजदूर, गरीब, शोषित और पीड़ित की आवाज एवं सादगी, सत्य, समर्पण एवं सबका साथ सबका विकास की प्रत्यक्ष जीती जागती मिसाल हैं विधायक उदय लाल भड़ाना। उनका जन्मदिन 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र की पावन धरती वृंदावन में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विधायक भड़ाना को संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह उपस्थित रहे। गुर्जर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी लिक्खी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया नगर पंचायत चेयरमैन बिलासपुर ग्रेटर नोएडा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा मथुरा बीरचंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष मथुरा मास्टर सहजराम, क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम अरविंद भाटी, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी गौतमबुद्ध नगर बबलू गुर्जर, मास्टर अखे सिंह, माना पहलवान, रणजीत सिंह, पीतम सिंह, देवराज, बीरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह एवं पचासों सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक उदय लाल भड़ाना को चांदी का मुकुट एवं पटका पहनकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विधायक भड़ाना ने श्री श्री 1008 श्री खड़ेशवरी महाराज का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। महराज जी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply