राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति ने वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप लगाया है। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया।
विधायक के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल, भाजपा नेत्री रंजना गौतम, उप जिलाधिकारी खुर्जा सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, थाना देहात प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. सुधांशु भी उपस्थित रहे। कैंप में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार एवं भोजन-प्रसादी आदि की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ने सेवा कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति द्वारा पिछले 11 वर्षों से निरंतर श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। समिति का यह निरंतर सेवा प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय और अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में समिति के प्रधान हैप्पी वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, शेखर वर्मा, विकास सोनी, अजय कौशल, सरिता गुप्ता, दिनेश वर्मा, वासु वर्मा, ललित वर्मा, अमित वर्मा, बिट्टू वर्मा, दुष्यंत वर्मा, मनोज वर्मा नंबरदार, संजय वर्मा नंबरदार, सचिन वर्मा, नरेश वर्मा (गुलावटी), अजय वर्मा, वीरेंद्र वर्मा (मोदीनगर), राजकुमार वर्मा, बबली वर्मा, किशन लाल वर्मा, अनूप वर्मा, सोनू वर्मा, नीरज वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, गिरीश सोनी, मोहित वर्मा, पवन वर्मा, दीपक वर्मा, चिराग वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply