जयप्रकाश को अ.भा. गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रावत ने दी बधाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता प्रो. बीएस रावत ने दिल्ली में पूर्व महापौर जयप्रकाश गुर्जर से मिलकर उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी है। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीचंद छावडी, मास्टर प्रताप आर्य घगोला, मास्टर संतराम राठी और एडवोकेट कुलदीप छावड़ी भी थे।
प्रोफेसर रावत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जयप्रकाश गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री की जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए समस्त गुर्जर समाज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता है।
प्रोफेसर रावत ने कहा, हम विश्वास दिलाते हैं कि जयप्रकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुर्जर समाज पुनः केंद्र में और राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि जयप्रकाश जी को संगठन में राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने से पूरे गुर्जर समाज में खुशी की लहर है। जयप्रकाश भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और सर्व समाज के हितैषी हैं। प्रोफेसर रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि उत्तर प्रदेश की धरती से आगामी केंद्र के मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर समाज से कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*