11 को हड़ताल पर रहेंगे ग्रामीण बैंक कर्मचारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ग्रामीण बैंक और अन्य बैंक कर्मचारी 5 दिवसीय बैंकिंग (Five-Day Banking) की मुख्य मांग को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) और ग्रामीण बैंक यूनियनों ने आह्वान किया है।
बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सप्ताह में पांच दिन कामकाज (5 Days Banking) लागू करना और लंबित मांगों व द्विपक्षीय समझौतों का समाधान निकालना शामिल हैं। एक दिवसीय हड़ताल के चलते नकदी लेनदेन और शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
हालांकि, यूपीआई (UPI), एटीएम और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है। वहीं अगर बैंक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं, तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष विनय गौतम एवं क्षेत्रीय सचिव विकिंत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सक्रिय रूप से इस आंदोलन की तैयारियों में जुटी हुई है। इकाई के संगठन मंत्री विपिन राठी ने बताया कि प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, UFBU और AIRRBEA के संयुक्त बैनर तले चलाए जा रहे इस चरणबद्ध आंदोलन का उद्देश्य कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रभावी ढंग से प्रबंधन एवं सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*