इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार में शिक्षकों के लएि एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को NCF की मूल भावना, दक्षता-आधारित शिक्षा तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों से अवगत कराना था।
कार्यशाला के दौरान विद्यालय उप- प्रधानाचार्या प्रगति चौधरी द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण, दक्षता-आधारित शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, मूल्य आधारित शिक्षा तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से नई शिक्षण रणनीतियों को समझा तथा उन्हें कक्षा में प्रभावी रूप से लागू करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जबकि कार्यशाला का समापन शिक्षकों द्वारा प्राप्त ज्ञान को अपनी शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने के संकल्प के साथ हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*