खुर्जा रामलीला महोत्सव में भक्ति, हास्य व संस्कृति का सजेगा महामंच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुर्जा द्वारा आगामी श्री रामलीला महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सिटी स्टेशन रोड स्थित प्रेम वाटिका में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रधान आशीष गोविल ने की।
बैठक में तय हुआ कि श्री रामलीला महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए इस बार सुरमयी भजन संध्या, हास्य रस की फुहार, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और परंपरागत दंगल व आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। तिथिवार 15 अक्टूबर को हास्य रस की फुहार, 19 अक्टूबर को सुरमयी भजन संध्या, 24 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 25 अक्टूबर को परंपरागत दंगल व आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।
7 सितंबर को आयोजित बैठक में जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री पुनीत साहनी, मंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल और सदस्य राजीव बंसल, उमाशंकर अग्रवाल, नवीन कुमार, शशिकांत आर्य, महेश पोद्दार, राजीव वर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, विशाल बाधवा, भगवत पोद्दार, शिव कंसल, अरुण कुमार गर्ग, राम दिवाकर, सुनील सोलंकी, राजीव वार्ष्णेय, विनीत आर्य, कुलदीप शर्मा (केडी), विनोद पहलवान, महेश चौधरी, डी.सी. अग्रवाल, रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*