राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जिले के युवा समाजसेवी एवं एनजीओ संचालक तनुज गंभीर को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही इस अवसर पर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में और अलग-अलग विधाओं में सामाजिक विकास को तरजीह देने वाली 40 और हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 35 गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी और छ:ह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं।
शुक्रवार, 11 सितंबर को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम माँदड़ के साथ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। तनुज गंभीर ने इस सम्मान के लिए सभी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वह आगे भी प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि तनुज गंभीर के कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें जिला एनजीओ कोर्डिनेटर बना रखा है। उनके लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है और वे इसे बाखूबी निभा भी रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए तनुज लगातार जिले के सभी सामाजिक संगठनों व संस्थाओं के साथ जुड़े रहते हैं। समय-समय पर वह एनजीओ के कामकाज के बारे में भी लोगों को जागरूक करते रहते हैं और मुख्य विकास अधिकारी या अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर अगर कोई समस्या आती है तो उसका समाधान कराने में भी सहयोग करते हैं।
उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए डीएम और सीडीओ महोदय ने सभी एनजीओ से मिलकर काम करने को कहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को एक बैठक भी की गई, जिसकी अध्यक्षता डीएम रविंद्र कुमार मॉदड़ ने की। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।
बैठक में डॉ. जितेन्द्र बच्चन, आदेश धामा, सौम्य सिंह रावत, ममता त्यागी उर्फ गीता टाय, बीना रंधावा, ज्योति गुप्ता, शालू पांडे (विमला), लव यादव, सुषमा गंगवार, संध्या श्रीवास्तव, प्रीतम सैनी, परमजीत कौर, संजीव हुडा, श्रीमती काजल छिब्बर, डॉ. शशि श्रीवास्तव, सुजल सक्सेना, रजनी ढौंडियाल जोशी, शैफाली गुप्ता, ज्योति सिंह, तुषार शर्मा, डॉ. नीलम शर्मा, उमेश शर्मा, मयंक चौधरी, मेघराज अरोड़ा, नरेश कुमार, निभा श्रीवास्तव, जगमोहन सिंह रावत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से वेद प्रकाश शर्मा, शशांक, रूबल कुमार, मोहित गौड़, दिव्यांश कुमार एवं राज के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Leave a Reply