राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह के संरक्षण एवं कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रो. पीके जैन विभागाध्यक्ष के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र में अमृत हरित महाअभियान 2026 के अंतर्गत भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जैन ने बताया कि तीव्र गति से बढ़ते हुए वृक्षों के कटाव, शहरीकरण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के परिणामस्वरूप नगरीय क्षेत्रों में हरित वातावरण में निरंतर कमी आ रही है। इसके अलावा तापमान में प्रतिवर्ष वृद्धि, वायु गुणवत्ता में गिरावट होने से पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष प्रो. जैन ने विद्यार्थियों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ाने के लिए संकल्प शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विभाग के अतिथि विद्वान आशी जैन, आशिया बानो, मुमताज जहां मंसूरी एवं गुट्टी लाल कुशवाहा, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply