मेवाड़ ने 28वें स्थापना दिवस पर सात शिक्षकों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित मेवाड़ के 28वें स्थापना दिवस व शिक्षक दिवस समारोह में सात शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्यों के लिए बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारे होने का अर्थ हम सबमें है। भगवान ने हमें यह एक अनोखा गुण दिया है। जरूरत है इसे देखने व परखने की। जिसने देख-परख लिया और जीवन में उतार लिया तो भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। हमें समाज के उस वंचित समाज के तबके को शिक्षित कर देश की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं होती।
उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में संस्कार, विद्या, कौशल, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीयता के भाव उत्पन्न कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि डॉक्टर जीवन बचाता है तो शिक्षक जीवन बनाता है। इसलिए समाज में दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि हम शिक्षक दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। शिक्षक एक डायरी बनाएं। उनमें अपने दैनिक कार्यों को नोट करें। साल भर बाद देखें कि हमने कितना काम किया। जो रह गया, उसे आगे पूरा करें। इस प्रकार हम अपने भीतर अनुशासन के साथ-साथ विकास की संभावनाओं को भी जन्म दे सकते हैं। हम विद्यार्थियों को अपने साथ अधिक से अधिक जोड़ें। उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें।
इससे पूर्व मेवाड़ के सात शिक्षकों पूजा जैन, डॉ. सलमान हुसैन, रश्मि श्रीवास्तव, सीमा पंथरी, डॉ. अरुणा भारद्वाज, अदिति और शुभम जैन को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेवाड़ संस्थान की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। मेवाड़ के शिक्षक विनय सक्सेना के अलावा विद्यार्थियों अंशिका, वंशिका जैन, शाहीन अंजुम, आयुषी जैन आदि ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। संचालन डॉ. श्रेया अग्रवाल ने किया।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*