रामकुमार वालिया कोऑपरेटिव सोसाइटी के निर्विरोध चेयरपर्सन निर्वाचित

राष्ट्रीय जनमोर्चा। ब्यूरो
नयी दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता रामकुमार वालिया फार्मर्स कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नई दिल्ली के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव पिछले दिनों साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी लक्ष्य सिंघल (चुनाव अधिकारी) के कार्यालय में समिति के निदेशक मंडल की हुई बैठक में हुआ था।
निदेशक मुख्यालय आशीष कुमार के अनुसार, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के चुनाव प्राधिकरण ने भी इस चुनावी निर्णय को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उसके बाद से श्री वालिया को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन ने भी शुभकामना संदेश भेजकर उम्मीद जताई है कि श्री वालिया जन कल्याण के लिए अपने उद्देश्य में सफल होंगे।
सोसाइटी के सभी निदेशकों ने रामकुमार वालिया से मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री वालिया के नेतृत्व में सोसाइटी कामयाब होगी और सहकारिता के क्षेत्र में लोगों को इससे लाभ प्राप्त होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*