राष्ट्रीय जनमोर्चा। संजीव भारद्वाज, संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। ऐतिहासिक नगरी खुरजा में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने भूमि पूजन कर ‘श्री रामलीला महोत्सव – 2026’ का शुभारंभ किया । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रामलीला जैसी पावन परंपराएं हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो नई पीढ़ी में संस्कारों और सामाजिक समरसता का बीजारोपण करती हैं।
17 सितंबर को जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में वैदिक आचार्य पंडित वेद प्रकाश शर्मा और पंडित प्रेम शर्मा द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों एवं शंखनाद के बीच ‘भव्य भूमि पूजन समारोह’ विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ यज्ञ-हवन में पूर्णाहूति दी तथा भगवान श्री राम के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रभु की आरती उतारी।
कमेटी के प्रधान आशीष गोयल एवं महामंत्री पुनीत साहनी ‘विक्की’ ने बताया कि आगामी दिनों में मंचन को और अधिक भव्य एवं तकनीकी रूप से सुसज्जित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।
भूमि पूजन के उपरांत संपूर्ण प्रांगण “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद सभी भक्तों को पावन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, उपाध्यक्ष विशाल वाधवा, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, मंत्री सचित गोविल, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, वासुदेव शर्मा, नवीन कुमार, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अशोक टिम्मी, जीतू अग्रवाल, अखिलेश वार्ष्णेय वैद्य, राकेश सिंघल भट्टे वाले, मनोज सिंघल, दीपक बाटला, गोलू माहौर, वैभव जैन, अशोक पालीवाल, शिव सचदेवा, नगर कोतवाल रामफल सिंह, राजीव वार्ष्णेय, राजू रसिक, विकास वर्मा, शुभम गुप्ता, संदीप मित्तल, रमाकांत शर्मा, रवि अग्रवाल, संजय भगत, शुभम कालरा, बब्बू प्रधान, प्रेम प्रकाश अरोरा, संजीव गुप्ता आलू वाले, सतीश शर्मा, सुनील सोलंकी, राजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply