राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
सोजत (राजस्थान)। राजपोल गेट सोजत सिटी में इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट्स (IFWJ) द्वारा अपना 77वां स्थापना उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को अभिव्यक्ति की आजादी एवं निष्पक्ष भाव से समाज, देश, प्रदेश की प्रमुख समस्याओं, घटनाओं, सुझावों को लेकर IFWJ के सदस्यों ने अपने विचार रखें। वक्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आजादी की पैरवी की। जनआंदोलनों के दौरान निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले कलमकारों पर बढ़ रहे हमलों, गतिरोध उत्पन्न करने एवं उन्हें प्रताड़ित करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।
IFWJ के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि संगठन भारत में निष्पक्ष पत्रकारिता एवं पत्रकारिता के मानदंडो पर खरा साबित हुआ है। जनआँकाक्षाओं एवं लोककल्याण के लिए सदैव आवाज बुलंद करता रहेगा। विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई चुनौतियों का सामना करने, समाज को सही दिशा दिखाने, विकास एवं विश्वास की बुनियाद को संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा।
उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ ने कहा कि जनमानस को पत्रकारों से बहुत अपेक्षाएं रहती हैं। समुचित तथ्यों का सत्यापन करने के साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाएं रखना संघ की प्रमुखता है। जिला सचिव अब्दुल समद राही ने संगठन द्वारा पत्रकारों एवं पत्रकारिता के हित में उठाएं गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की एवं पत्रकारिता के हित में आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।
डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि समय-समय पर पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन कर उद्देश्यों को सार्थक किया जाएगा। अशोक गहलोत ने बताया कि जयपुर में आयोजित स्थापना दिवस में सोजत के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। इस मौके पर दिवंगत पतर्जर बंधुओं की दिव्य आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कार्यक्रम में डॉ. रशीद गौरी, राकेश भटनागर, अकरम खान, हितेश भाटी, भवानीसिंह बागावास, इस्माइल खान, मोटाराम बोचावत, गजेंद्र गहलोत आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट एवं राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में इन्हें 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply