राष्ट्रीय जनमोर्चा। विशेश संवाददाता
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के आदेश पर आईपीएस प्रीति यादव को नोएडा जोन-1 की कमान सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ एक रिकॉर्ड भी कायम हो गया। नोएडा जोन में प्रीति यादव पहली महिला पुलिस उपायुक्त (DCP) के तौर पर तैनाती हुई हैं। उनकी नियुक्ति से जहां लोगों में खुशी है, वहीं उम्मीद की जाती है कि नोएडा में बेहतरीन कानून व्यवस्था कायम होगी।
कड़ी मेहनत, अटूट लगन बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करने वाली आईपीएस प्रीति यादव मूलत: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। वह पढ़ाई में बचपन से ही एक मेधावी थीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा ह्यूमैनिटीज विषय से 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और इसके बाद जियोग्राफी से बीए ऑनर्स की डिग्री लेते हुए यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया।
प्रीति यादव की इच्छा सिविल सेवा में जाने की थी। लेकिन कॉन्स्टेबल के तौर पर नौकरी शुरू करने वाले एएसआई पिता से उन्हें प्रेरणा मिली तो उनका इरादा बदल गया। प्रीति ने तय कर लिया कि अगर जीवन में कुछ अच्छा करना है तो क्यों न सबसे ऊंचे पद से शुरुआत की जाए… और फिर कड़ी मेहनत, अटूट लगन और बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने 22 साल की उम्र में UPSC पास कर लिया।

आज प्रीति यादव एक बेहतरीन आईपीएस हैं। उनकी पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में बतौर एएसपी हुई थी, जहां उन्होंने प्रशासनिक बारीकियों को समझा। अब उन्हें बतौर डीसीपी नोएडा जोन-1 की कमान मिली है। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ प्रीति यादव को बधाई देते हुए कहता है, “जो लोग बेटियों को बोझ मानते हैं, उन्हें प्रीति यादव की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए। उनकी सफलता के पीछे की कड़ी मेहनत और उनका सफर ऐसे लोगों को प्रेरित करेगा।”

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply