PIIT ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई कलात्मक प्रतिभा

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली एनसीआर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने हाथों पर बारीक नक्काशी के साथ पारंपरिक (इंडियन) और आधुनिक (जैसे अरेबिक) शैलियों के आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। निर्णायकों ने डिजाइनों की मौलिकता, रचनात्मकता, सफाई और समग्र प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस बीच छात्राओं में उत्साह, सौंदर्यबोध और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीबीए की वंदना और बीसीए की रिया, डीसीएस प्रथम वर्ष की वर्षा को द्वितीय पुरस्कार एवं बीसीए प्रथम वर्ष की शिल्पी, डीईई प्रथम वर्ष की नेहा और कपिल को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। पीआईआईटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह और शिक्षण संस्थान की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मिथलेश सिंह एवं जागेश सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।


बुधवार, 28 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. भरत सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष मुख्य रूप से छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने, उनकी कलात्मक रुचि को बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में बेहद मददगार साबित होते हैं। साथ ही सम्मानित या पुरस्कृत होने पर छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आरके शाक्य, डीन विश्वजीत वर्मा, पवन कुमार, फैकल्टी, स्टॉफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

admin
About admin 3389 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*