फूट-फूटकर रोने वाले सपा के डॉ आकाश अग्रवाल एमएलसी का चुनाव जीते

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
आगरा। आखिरकार समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद (MLC) चुनाव में आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया है। अपनी जीत के बाद डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके शिक्षक साथियों को काफी परेशान किया गया, लेकिन अंततः उनकी जीत हुई।
बुधवार, 28 अक्टूबर को आए चुनाव परिणामों में डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की और उन्हें आज ही इसका प्रमाण पत्र भी मिल गया। जबकि मतदान के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए थे। उन्होंने प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बूथ कैप्चरिंग और उनके समर्थकों को धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही, भावुक होकर उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़ी बात भी कही थी।
फिलहाल, आज सुबह रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने 9:30 बजे शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह अलग बात है कि प्रशासन ने खबर लिखने तक अग्रवाल को मिले वोटों का कोई अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया था। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें पीछे के दरवाजे से एक गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया गया। यहां तक कि डॉ आकाश अग्रवाल को मीडिया से भी बात करने का अवसर नहीं दिया गया।

admin
About admin 3388 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव  है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो में CBI  BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*