लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद व जे. रविंद्र गौड़ गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। आईपीएस लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर से स्थानांतरित कर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। जबकि गाजियाबाद पुलिस आयुक्त रहे जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस बड़े फेरबदल के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 और आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति में बदलाव किया है।
शुक्रवार, 27 नवंबर को हुए उत्तर प्रदेश सरकार के इस आदेश पर लोग चकित हैं। नोएडा में लक्ष्मी सिंह अच्छा काम कर रही थीं। वह नवंबर 2022 से गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं और उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। अब उनके स्थान पर गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त रहे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

admin
About admin 3426 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*