समाजसेवियों ने सम्पन्न कराया निर्धन कन्या का विवाह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कहते हैं कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। यूं तो समय-समय पर लोग समाजहित में अनेकों कार्य करते रहते हैं, लेकिन किसी निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में उसके पिता की भूमिका में रहकर कन्यादान करना सच्ची सेवा है। ऐसी ही एक मिसाल मंगलवार को महानगर के गुलमोहर आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने पेश की।
मनवीर चौधरी ने अन्य समाजसेवियों के सहयोग से एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह की जिम्मेदारियाँ बखूबी निभाईं। जीवन ज्योति एन्क्लेव में निर्धन कन्या का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। विवाह में यथा उचित दान भी उस कन्या को दिया गया। इसके साथ ही विवाह में आमंत्रित मेहमानों के लिए जलपान की भी उचित व्यवस्था थी। सभी लोगों ने वर-वधु के नवजीवन की सुखद शुरुआत के लिए आशीष दिया। इस अवसर पर मनवीर चौधरी ने कहा कि दूसरों की मदद करने में ही मनुष्य के जीवन का सार निहित है। आज एक बेटी का कन्यादान करके उन्हें अत्यंत सुख की अनुभूति हो रही है। साथ ही इस सुकृत्य में सहयोग करने वाले सभी साथियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र यादव, जीसी गर्ग, सुरेंद्र राजपूत, सूबेदार, जगदीश, जेपी गौतम, सिकंदर सिंह, लव कुमार,अनुज बंसल, योगेश अग्रवाल, ललित खंडेलवाल, आरके सिंह, रविंद्र चौधरी, ललित चौधरी, एके जैन, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*