स्वास्थ्य शिविर में 110 छात्रों ने कराई हीमोग्लोबिन की जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। योगा एवं मेडिटेशन समिति के तत्वावधान में मंगलवार को शम्भू दयाल (पीजी) कालेज में स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में 110 छात्राओं ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई। एमएमजी अस्पताल से आई डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम ने छात्राओं की जांच की और जरूरत के हिसाब से सभी को चिकित्सकीय सलाह दी।
स्वास्थ्य शिविर में जिन छात्राओं की जांच में हीमोग्लोबिन 10 से कम मिला, उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। साथ ही डॉ रितु वर्मा ने खुद एक-एक छात्रा की विधिवत जांच की और उनकी सेहत के लिए बेहतरीन परामर्श दिया। इसके लिए शिविर की समाप्ति पर प्राचार्य डॉ मन्जू गोयल ने डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। शिविर में योगा एवं मेडिटेशन कीप्रभारी डॉ. कमलेश भारद्वाज एवं सदस्य डॉ गीता पांडेय के अलावा कालेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खासकर डॉ नीलम गर्ग, डॉ उर्विजा शर्मा, डॉ अखिलेश मिश्र, डॉ भूकन सिंह, डॉ अरुण कुमार की भागीदारी सराहनीय रही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*