महाराष्‍ट्र के 18वें मुख्‍यमंत्री बने उद्धव ठाकरे

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 18 वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ। इससे पहले ‘महा विकास अघाड़ी’ का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी कर दिया गया। महा विकास अघाड़ी के प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के किसान संकट का सामना कर रहे हैं। यह सरकार किसानों के लिए काम करेगी। यह मजबूत सरकार होगी।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*