राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
– भाजपा के विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने अपना वोट दिया है। एमएनएस के विधायकों ने मतदान नहीं किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सत्र में नियम उल्लंघन का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र बिना वंदे मातरम के शुरू किया गया, ये सदन के नियमों का उल्लंघन है। प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने कहा कि गर्वनर ने इस सत्र की इजाजत दी है और नियमों के अनुसार ही सत्र शुरू किया गया है।
इसी बीच भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र फडणवीस ने सदन से बाहर आकर कहा कि ये सत्र असंवैधानिक और अवैध है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक थी।


Leave a Reply