लखनऊ, गाजियाबाद और बरेली समेत 12 जिलों में इंटरनेट बंद

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

सुरक्षा के मद्देनजर आज शुक्रवार को होने वाली लखनऊ, बुन्देलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अगले आदेश तक रद्द

लखनऊ नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएस) को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रयागराज में भी 19 दिसंबर की शाम से लेकर 20 दिसंबर सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित रहेंगी। लखनऊ, मऊ, वाराणसी, संभल सहित 12 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और प्रशासन ने पूरे प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लागा दी है।
उल्लेखनीय है कि सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ, बुन्देलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी हैं। ये परीक्षाएं शुक्रवार 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं।

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने का निर्देश दिया है। जिले में हिंसा और आगजनी की किसी भी आशंका को टालने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यूपी के बरेली में 19 दिसंबर को रात 11 बजे से 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*