दिल्ली : किराड़ी में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के किराड़ी स्थित फर्नीचर मार्केट के कपड़े के एक गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलसने की खबर है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्द्र इन्क्लेव में हुए इस हादसे में बताया जा रहा है कि आग रात साढ़े 12 बजे इमारत की पहली मंजिल पर लगी। उस समय बिल्डिंग में कुछ लोग सो रहे थे। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी थी और कई लोग झुलस गए।
आग जहां सबसे पहले लगी, वह बिल्डिंग की पहली मंजिल थी और उसे गोदाम बताया गया है। आग लगने के बाद एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उस वक्त सभी लोग ऊपरी की मंजिल पर सो रहे थे। आग लगने पर इन्हें भागने का मौका नहीं मिला और जिन्दा जल गए। जो लोग झुलस गए हैं, उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह पुलिस और दमकल के अधिकारी पता लग रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*