झारखंड : हेमंत सोरेन 27-28 को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्‍यूरो

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का जनादेश झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन के पक्ष में आया है। स्पष्ट बहुमत के साथ झारखंड के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का राजतिलक तय हो गया है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। हेमंत सोरेन 27-28 दिसम्बर को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से पांच-पांच मंत्री होंगे। हेमंत सरकार में लालू की पार्टी राजद से भी एक मंत्री को रखा जाना है। आज मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद हेमेंत सोरेन राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्म से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में झामुमो, कांग्रेस से पांच-पांच और राजद से एक मंत्री हो सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक रांची में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर हो रही है। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन पार्टी विधायकों की बैठक में सबसे रायशुमारी के बाद बतौर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का एलान करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में आरंभ होगी। बैठक में हेमंत सोरेन विधिवत झामुमो विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। बैठक के बाद राजभवन जाकर हेमंत झारखंड में महागठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

हेमंत का आज दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है। सोरेन झारखंड में महागठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कांग्रेस और झामुमो से पांच-पांच और राजद से एक मंत्री रखे जाएंगे। कांग्रेस को डिप्‍टी सीएम का पद भी दिया जा सकता है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां खुले मैदान में हेमंत सोरेन मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को यादगार बनाने के लिए झामुमो और महागठबंधन के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*