कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 35 लोगों की मौत 48 घायल

मीडिया रिपोर्ट

नई दिल्ली। इराक में अमरीकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी का मंगलवार को केरमन में जनाजा निकाला गया। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सुलेमानी का जनाजा केरमन शहर में निकाला गया था, चूंकि वो केरमन शहर के रहने वाले थे, इसलिए इस शहर के हजारों लोग इस जनाजे में शामिल हुए। इसके अलावा दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए थे। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सुलेमानी का शव पहले अहवाज, तेहरान और अब केरमन लाया गया था। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होना तय था। इन तीनों जगहों के लोग उनके जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा देश के कई हिस्सों से भी लोग केमरन में अंतिम जनाजे में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। इससे पहले अहवाज और तेहरान में भी काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। केरमन में जनाजे की वजह से सभी वाहन बंद थे। लाखों की संख्या में लोग यहां जमा थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिससे तमाम लोगों की मौत हो गई। पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात थी मगर अचानक हुई भगदड़ से लोगों को संभाल पाना मुश्किल हो गया। केमरन शहर का प्रमुख चौराहे को मिलने वाली सभी सड़कें लोगों से खचाखच भरी हुई थीं। इतनी भारी भीड़ को काबू कर पाना मुश्किल हुआ, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*