एसके शिवकुमार
नई दिल्ली। ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के कारण अमेरिका से बढ़ा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब बगदाद से मिल रही खबरों के अनुसार इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के नजदीक दो रॉकेट दागे गए हैं। यह हमला भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के तीन बजे के आसपास होना बताया गया है। रॉकेट हाई सिक्योरिटी एरिया कहे जाने वाले दूतवास के नजदीक आकर गिरे हैं। दोनों रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही अमेरिका ने ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी को एयर स्ट्राइक कर मार गिराया था। उसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आत्मरक्षा में हर मुमकिन जवाब जरूर देगा। उधर हाल में ही इराक में अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने पर चार रॉकेट दागे गए थे। इसके अलावा ईरान ने मिसाइल अटैक में यूक्रेन के एक यात्री प्लेन को भी मार गिराया था और इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में ईरान ने अपनी गलती स्वीकारते हुए इसे मानवीय चूक बताया था।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply