फिल्म निर्माण एक ख्वाब पूरा होने जैसा : हिमांशु

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नोएडा। फिल्म ‘द फ्यू सेकंड्स फीलिंग’ के डायरेक्टर हिमांशु रंजन ने कहा है कि हर उभरते हुए निर्देशक, एडिटर और म्यूजिक डायरेक्टर का ख़्वाब होता है कि वह एक फ़ीचर फिल्म का निर्माण करे और यह ख्वाब उनका उस संस्थान में ही पूरा हो जाएं जहां से उसने ट्रेनिंग ली है या डिप्लोमा किया है तो सोने पर सुहागा जैसा होता है। ऐसा ही हमारे साथ हुआ, जिसमें हमारा सहयोग दिया मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने, जिन्हें हमारी स्टोरी इस कदर पसंद आई कि उन्होंने पूरी फिल्म का निर्माण मारवाह प्रोडक्शन को देकर 73 मिनट की ‘द फ्यू सेकंड्स फीलिंग’ का निर्माण करवाया।

इस अवसर पर फिल्म के एडिटर कुमार साहिल, एक्टर और म्यूजिशियन तरुण शर्मा, एक्ट्रेस आकांशा सिंह और मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड स्पेस कृति सरुप्रिया भी उपस्थित थीं। संदीप मारवाह ने कहा कि अभी तक हमने अपने छात्रों के साथ मिलकर शार्ट फिल्म या डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ही निर्माण किया है। यह पहली बार है कि हमने पूरी फिल्म अपने छात्रों को सौंप दी, ताकि वह अपना करियर बनाते वक़्त आयी हुई बारीकियों को समझ सके। मुझे ख़ुशी है कि संस्थान के छात्रों ने बहुत मेहनत से एक बढ़िया फिल्म बनाई है, जिसे हमने अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया है और यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म की एक्ट्रेस आकांक्षा और एक्टर तरुण ने बताया कि यह फिल्म दो म्यूजिशियन रयान जोकि गिटार बजाता है और  मिली जो पियानो बजाती है, की कहानी है। इस फिल्म में हमारे साथ दीपक शर्मा, गुलाम शाहिद, कनिष्क सिरोही, रितिक भारद्वाज, करण सिंह बोरा और रहीम मलिक ने काम किया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*