केरल: कोरोना वायरस के दो नए मामले आने से संख्या हुई 14

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

बेंगलूरु। केरल में कोरोना वायरस पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आने से संख्या बढ़कर 14 हो गई। ये दोनों पॉजिटिव मामले 7 मार्च को इटली से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटे उस बच्चे के माता-पिता के हैं, जिसकी सोमवार को जांच की गई थी और जांच में पॉजिटिव पाया गया। उस बच्चे को कोच्चि के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
बच्चे में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि के पश्चात उसके माता-पिता ने खुद को उससे अलग कर लिया। बच्चे की मां कोरोना पॉजेटिव है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव के छह मामले उस समय सामने आए थे, जब पठनमथिट्टा जिले के एक परिवार के तीन सदस्यों में यह संक्रमण मिला था और वे हाल ही में इटली से लौटे थे। इस छह में वृद्ध माता-पिता, दो करीबी रिश्तेदार और दो दोस्त शामिल हैं।
कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने सहित कई गंभीर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मलयालम सिनेमा संगठनों की बैठक में कोरोना के कारण राज्य में मंगलवार से 31 मार्च तक सिनेमा थिएटर बंद रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं और उन्हें मिलाकर कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि बुधवार को दो मामले सामने आने से इनकी संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*