कोरोना वायरस: देश में 2 नए मामले आने से संख्या हुई 83

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। देश में कोरोना से संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। सरकार ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के लिए क्वारंटाइन करने का परामर्श जारी किया है।
शनिवार को आए दो नए मरीज महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश के 13 राज्यों में कोरोना वायरस के मरीजों को पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 7 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि केरल में 19, उत्तर प्रदेश में 11, हरिय़ाणा में 14 विदेशी नागरिक, महाराष्ट्र में 14, कर्नाटक में 6, आंध्र प्रदेश में एक, जम्मू व कश्मीर में एक, तमिलनाडु में एक, लद्दाख में तीन और राजस्थान में एक मामले की पुष्टि हुई है। 83 मामलों में दस लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 17 मरीज विदेशी हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों पर स्वास्थ्य मंत्रालय व विभागों की नजर है। पकड़े जाने पर उन्हें सजा हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सभी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*