रिजर्व बैंक की घोषणाएं अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के संक्रमण से बचाएंगी: नरेन्द्र मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने और कर्ज सस्ता करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि केंद्रीय बैंक कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बड़े कदम उठा रही हैं।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आरबीआई की इन घोषणाओं से बाजार में तरलता की स्थिति और बेहतर होगी, कर्ज की ब्याज दरें पहले से कम होंगी। साथ ही मध्यम वर्ग और कारोबारियों भी को इससे मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने कोरोना वायरस की महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती करके 4.4 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट और नकदी आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कटौती समेत कई अन्य नीतिगत उपाय किए हैं।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*