जल्द तलाशें सभी तब्लीगी जमात वाले, मिलते ही करें क्वारंटाइन : योगी आदित्यनाथ

  • गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री, संतोष मेडिकल कॉलेज का किया दौरा
    गाजियाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन में भी लोगों की लापरवाही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द हो रही है। हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से देशभर के लिए निकले तब्लीगी जमात के लोग उत्तर प्रदेश में भी भी आए हैं। प्रदेश के विभन्न शहरों तथा गांव में इन सभी को मस्जिदों में शरण मिली है। तब्लीगी से लौटे लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने से यह सभी अब मानव बम समान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा तथा मेरठ का दौरा रद कर लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश भर में तब्लीगी जमात में शिरकत करने वाले लोगों की तलाश करने के साथ ही इन सभी को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है।
    मंगलवार को मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिले में पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले पुराना बस अड्डा स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। यहां योगी ने आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद का दौरा खत्म कर वापस चले गए। बताया जा रहा है कि संतोष मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद कोई बैठक नहीं की उन्होंने और सीधे वे यहां से चले गए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*