राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। हर कोई अपने-अपने स्तर पर कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। इसी के तहत आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कालेज ने कोरोना के खिलाफ जंग में अपना आर्थिक योगदान दिया है। केंद्र और राज्य सरकार के राहत कोष में आईआईएमटी ने 10 लाख रुपये दान दिए हैं।
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही मुहिम में भविष्य में भी हर संभव मदद करने की बात कही है। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, वाइस चेयरमैन अभिनव अग्रवाल और एमडी मयंक अग्रवाल ने भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक प्रदान किये। इनमें से पांच लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में और पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष उत्तर प्रदेश में दिए हैं। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने और देशवासियों को राहत दिलाने के लिये आर्थिक रूप से भी सशक्त होना पड़ेगा। इसके लिये केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाये गये राहत कोष में आर्थिक सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। इससे पहले भी आईआईएटी समूह द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। भविष्य में भी प्रशासन की आवश्यकतानुसार आईआईएमटी समूह हर संभव सहयोग करने के लिये तत्पर हैं। इस मौके पर रोटरी क्लब के गर्वनर हरि गुप्ता भी मौजूद रहे।


Leave a Reply