गुजरात में कोरोना के 94 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 2272

अहमदाबाद। गुजरात में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक कोरोना वायरस के 94 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढक़र 2272 हो गई है। पिछले 12 घंटे में अहमदाबाद में 61 और सूरत में 17 मामले दर्ज किए गए हैं और बुधवार की सुबह तक पांच और मरीजों की मौत हो गई है। कुल 2020 लोगों की हालत स्थिर हैं और 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में नए 94 मामलों में से अहमदाबाद में 61, बोटाद में 2, राजकोट में 1, सूरत में 17, वडोदरा में 8 और अरवल्ली में 5 मामले दर्ज किए गए हैं। अहमदाबाद में दर्ज 61 मामलों में केवल थलतेज को छोडक़र सभी मामले हॉटस्पॉट क्षेत्र के हैं, जिसमें दाणीलिमडा, रायपुर, जमालपुर, मेघानीनगर, गोमतीपुर, शाहीबाग, बेहरामपुरा, आस्टोडिया और थलतेज शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के बाद साबरमती सेंट्रल जेल में आइसोलेसन वार्ड और डॉक्टर की टीम तैयार रखी गई है। पिछले 24 घंटे में 2516 परीक्षण किए गए, जिनमें से 206 रिपोर्ट सकारात्मक हैं और 2310 नकारात्मक। अब तक 38059 परीक्षण हो चुके हैं। इनमें से 2272 रिपोर्ट सकारात्मक और 35787 रिपोर्ट नकारात्मक मिली है।

गुजरात में कुल 2272 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 95 लोगों की अब तक मौत हेा चुकी है। सबसे ज्यादा 1434 मामले अहमदाबाद के हैं। इसके बाद बड़ोदरा में 207, सूरत में 364, राजकोट में 41, भावनगर में 32, आणंद में 28, भरूच में 24, गांधीनगर में 17, पाटन में 15, पंचमहाल में 11, बनासकांठा में 15, नर्मदा में 12, छोटाउदेपुर में 7, कच्छ में 6, मेहसाणा में 7, बोटाद में 7, पोरबंदर में 3, दाहोद में 4, गिर-सोमनाथ में 3, खेडा में 3, जामनगर में 1, मोरबी में 1, साबरकांठा में 3, अरवल्ली में 17, महिसागर में 3, तापी में 1,वलसाड में 3 और नवसारी में 1 मामला सामने आ चुका है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*