राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एक महीने से भी अधिक का समय लॉकडाउन में बीत जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी दुकानें खोलने पर विचार हो सकता है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर अफसरों के साथ बैठक की। कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक में उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि प्रदेश में 30 जून तक कहीं पर भी कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी।
शनिवार की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए। किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश मे 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति न दी जाए। इसके बाद भी स्थिति के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स एन-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें।


Leave a Reply