राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के कारण जारी लॉक डाउन 2 के दौरान शांति भंग के आरोपों में जिले की पुलिस में विभिन्न स्थानों से 37 व्यक्तियों का चालान किया है। इन पर क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 151, 107 और116 के तहत कार्यवाही की गई है।पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 37 व्यक्तियों का चालान किया गया । पुलिस के मुताबिक इनमें थाना-कूरेभार से 11,थाना-जयसिंहपुर से 03,थाना-कादीपुर से 11,थाना-दोस्तपुर से 02,थाना-चांदा से 02,थाना-बल्दीराय से 02,थाना-कोतवाली देहात से 04,थाना-मोतिगरपुर से 02 व्यक्तियों का चालान किया गया है। कुल 37 व्यक्तियो का अलग-अलग प्रकरण में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष कार्रवाई के लिये पेश किया गया ।

Leave a Reply