लखनऊ। अनलॉक-1 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 369 नए लोग मिले हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह चौथा मौका है जब राज्य में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 300 से ज्यादा संक्रमित केस मिले हैं। इससे पहले 31 मई को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 378 केस मिले थे। 21 मई को 341 और 19 मई को 323 संक्रमित लोग मिले थे।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 9718 नमूने जांचे गए, जिनमें से 9349 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 369 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब कुल रोगियों की संख्या 8751 पहुंच गई है, इनमें 2404 प्रवासी कामगार शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 234 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह रही कि 146 और रोगी स्वस्थ हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5176 (59.2 प्रतिशत) रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब 3346 एक्टिव केस हैं।
नोएडा में मिले 26 केस :
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले 369 मरीजों में गौतमबुद्धनगर में 26, गाजियाबाद में 13, हापुड़ में एक, मुरादाबाद में चार, अमरोहा में सात, संभल में तीन, रामपुर में पांच, गोरखपुर में 10, बस्ती में 13, संतकबीरनगर में 11, महराजगंज में दो, देवरिया में सात, कुशीनगर में तीन, सिद्धार्थनगर में चार, आगरा में नौ, मथुरा में छह, मैनपुरी में चार, फीरोजाबाद में 12, बरेली में पांच, शाहजहांपुर में चार, पीलीभीत एक, अलीगढ़ में आठ, लखनऊ में दो, हरदोई में नौ, बाराबंकी व अंबेडकरनगर में चार-चार, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच में दो-दो, वाराणसी व आजमगढ़ में तीन-तीन, चंदौली में दो, मऊ में पांच और गाजीपुर में एक, प्रयागराज में आठ, प्रतापगढ़ में एक, मेरठ व मुजफ्फरनगर में 14-14, बुलंदशहर में नौ, बिजनौर में 12, सहारनपुर व शामली में एक-एक, बागपत में दो, कानपुर में 10, उन्नाव में तीन, इटावा में चार, औरैया में छह, कन्नौज में 12 व फर्रुखाबाद में मिला एक संक्रमित शामिल हैं।


Leave a Reply