दैनिक ‘अथाह’ के नए कार्यालय का शुभारंभ

प्रीतिका बच्चन

गाजियाबाद। महानगर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘अथाह’ के आरडीसी स्थित प्रधान कार्यालय का विधिविधान से हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत श्री नारायणगिरी महाराज ने नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने समाचार पत्र के प्रधान संपादक अशोक ओझा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि अथाह शीघ्र ही नए कलेवर के साथ लोगों के सामने होगा।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा ने कहा कि निष्पक्षता पारदर्शिता अखबार की प्राथमिकता होगी। सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक, खेलकूद, अध्यात्मिक खबरों के साथ-साथ मनोरंजन आदि व जनहित से जुड़ी सरकारी गैर सरकारी योजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी। इस अवसर पर साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा नेता पप्पू पहलवान, दिनेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, रामानंद गोयल, तरुण शर्मा, पार्षद अर्चना सिंह, सुशील गौतम, अमरीश त्यागी, बलदेव राज शर्मा, अश्वनी शर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार चौहान, गौरव कुमार, अनुज चौधरी, अशोक कौशिक, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*