यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: हाईस्कूल में बागपत की रिया तो इंटर में अनुराग अव्वल

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दिन में 12 बजकर पांच मिनट पर लोक भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के परिणाम का छात्र-छात्राओं को लम्बे समय से इंतजार था। लखनऊ में पहली बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बार हाई स्कूल व इंटरमीडिएट दोनों का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में अच्छा गया है। हाईस्कूल में 83.31 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.22 है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों की अपेक्षा 7.10 प्रतिशत बालकों की अपेक्षा अधिक है। इंटरमीडिएट में 74.63 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट का पास परसेंटेज 74.50 रहा। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 13 प्रतिशत बालकों की अपेक्षा अधिक है।
हाईस्कूल में रिया जैन पुत्री भारत भूषण ने तो इंटरमीडिएट में अनुराग मलिक पुत्र प्रमोद मलिक ने टॉप किया है। दोनों ही छात्र बागपत के बडौत के श्री राम एसएन इंटर कॉलेज के हैं। हाईस्कूल की टॉपर रिया जैन को 600 में से 580 अंक यानी 96.67 परसेंट मिले हैं। वहीं इंटरमीडिएट के टॉपर अनुराग मलिक को 500 में से 485 अंक यानी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन ने 96 दशमलव 67 फीसद अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83 फीसद अंक पाकर रहे। बाराबंकी के ही योगेश प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 95.33 फीसद अंक मिले हैं। हाईस्कूल की की टॉपर रिया जैन ने एकाग्रता को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि प्रतिदिन 14-15 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।

  1. रिया जैन : श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत-96.67%
  2. अभिमन्यु वर्मा : श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी-95.83%
  3. योगेश प्रताप सिंह : सद्भावना इंटर कॉलेज बाराबंकी-95.33%
  4. गौरव चित्रगुप्त : इंटर कॉलेज मुरादाबाद- 94.83%
  5. शोभित कुमार : अनुभव इंटर कॉलेज कानपुर- 94.83%
  6. शिवानी वर्मा : सरदार सिंह कन्वेंट सुलतानपुर-94.83%
  7. नितेश कुमार : श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी-94.67%
  8. अंशिका बघेल : एसडीएन बीएसएम इंटर कॉलेज फतेहाबाद, आगरा-94.67%
  9. हिमांशी विश्वकर्मा : एसबीएम आईसी रघुवंश पुरम, फतेहपुर- 94.67%
  10. रिशभ सिंह : रामरूप मेमेरियल इंटर कॉलेज-94.50%।
  11. अनुराग मलिक, 483 मार्क्‍स, 97 फीसदी, श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत
  12. प्रांजल सिंह, 480 मार्क्‍स, 96 फीसदी, एसपी इंटर कॉलेज, सिकारो कोरांव, प्रयागराज
  13. उत्‍कर्ष शुक्‍ला, 474 मार्क्‍स, 94.80 फीसदी, श्री गोपाल इंटर कॉलेज, उन्‍नाव
  14. वैभव द्विवेदी, 472 मार्क्‍स, 94.40 फीसदी, ब्रिलिएंट अकादमी इंटर कॉलेज उन्‍नाव
  15. आकांक्षा, 470 मार्क्‍स, 94 फीसदी, श्री विश्‍वनाथ इंटर कॉलेज, कलां सुल्‍तानपुर
  16. गरिमा कौशिक, 469 मार्क्‍स, 93.80 फीसदी, श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत
  17. पूजा मौर्य, 468 मार्क्‍स, 93.60 फीसदी, धर्मा देवी बद्री प्रसाद एसआईसी कुरवर सुल्‍तानपुर
  18. अंकुश राठौर, 465 मार्क्‍स, 93 फीसदी, पंडित डीन दयाल उपाध्‍याय एसवीएमएसवीएम इंटर कॉलेज
  19. मनु मिश्रा, 465 मार्क्‍स, 93 फीसदी, जय मां एसजीएमआईसी राधा नगर फतेहपुर
  20. केशव, 464 मार्क्‍स, 92.80 फीसदी, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्‍लॉक राजाजी पुरम लखनऊ
  21. रिद्धिमा, 463 मार्क्‍स, 92.60 फीसदी, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, उन्‍नाव।

प्रदेश टॉपर रिया बनना चाहती हैं अंग्रेजी की प्रोफेसर
यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में टाप करने वाली हाईस्‍कूल की रिया जैन अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर बनना चाहती हैं। कठिन परिश्रम से 96.67 फीसदी अंक लाने वाली रिया के पिता भारत भूषण माता की चुनरी व वेडिंग दुपट्टा बनाने का काम करते हैं। माता कविता जैन, अपने पिता और अपने स्‍कूल श्रीराम इंटर कालेज को सफलता का श्रेय देने वाली रिया का मानना है कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्‍य को हासिल किया जा सकता है। बागपत के बड़ौत अंतर्गत हिलवाड़ी ग्राम की रहने वाली मध्‍यम वर्गीय परिवार की सदस्‍य रिया कुल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। रिया जैन ने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं, वह प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ती थीं।
इंटरमीडिएट में बागपत के अनुराग मलिक ने पहला स्थान प्राप्त किया, उन्हें 97 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज के प्रांजल 96 प्रतिशत अंक पाकर रहे और तीसरे नंबर पर औरैया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80 फीसद अंक प्राप्त कर रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*