कोझिकोड विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली। दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार देर शाम केरल के कोझिकोड में एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया। भारी बारिश के चलते रनवे पर पानी भरा था और लैंडिंग के समय विमान फिसलकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 127 लोग घायल हैं।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने विमान से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किए हैं। इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोझिकोड एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने विमान हादसे में मुआवजे का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही केरल के मुख्यमंत्री की ओर से मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों एवं घायलों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अब तक केवल एक का ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही सीएमओ की ओर से बताया गया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक यात्री के परिजनों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*