नई दिल्ली। स्वतन्त्रता दिवस, 2020 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 6 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 26 अधिकारियों व कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।
सीबीआई के प्रवक्ता आर. के. गौड़ ने बताया कि सीबीआई के कुल 32 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें से जिन छह अधिकारियों व कर्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, उनमें अपर पुलिस अधीक्षक बीएसएफबी कोलकाता प्रसेनजीत रॉय, सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक एसीबी चंडीगढ़ सुरिन्दर सिंह भुल्लर, सीबीआई (मुख्यालय) नई दिल्ली के प्रधान सिपाही विजय गोस्वामी, सीबीआई, ईओ-II, नई दिल्ली के प्रधान सिपाही वज़ीर सिंह, सीबीआई, एसयू, चेन्नई के एस. रवि और सीबीआई, नीति प्रभाग नई दिल्ली के प्रधान सिपाही श्यामबीर सिंह शामिल हैं।
सीबीआई के अनुसार 26 अधिकारियों व कर्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें दिवास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, एस यू, मुम्बई; के. लोखो मोजेज, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, ई ओ-II, नई दिल्ली; अशोक कुमार झा, निरीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, पटना; मनोज कुमार, निरीक्षक, सी बी आई, ई ओ-I, नई दिल्ली; राजेश भोंसले, निरीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, रायपुर; महेश वसन्त पाटिल, सहायक उप निरीक्षक, सी बी आई, एस सी यू-VI (एस सी-II), मुम्बई; बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, लखनऊ; चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, धनबाद; कंवल कृष्ण पण्डित, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, जम्मू; प्रदीप कुमार दास, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, भुवनेश्वर; राम रतन गुर्जर, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, जयपुर; संजीत कुमार रॉय, प्रधान सिपाही, सी बी आई, बी एस एफ बी, कोलकाता; संतोष प्रल्हाद महाजन, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, पुणे; श्याम चन्द्र, प्रधान सिपाही, सी बी आई (मुख्यालय), नई दिल्ली; सुप्रिया कुमार दत्ता, प्रधान सिपाही, सी बी आई, एस यू, कोलकाता; टी. थिरुसरवनन्, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, मदुरै; उत्तमराव नागोराव आगले, प्रधान सिपाही, सी बी आई, एस यू, मुम्बई; बुद्धदेव उरांव, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, रॉची; अजीत कुमार सिंह, सिपाही, सी बी आई, निति प्रभाग, नई दिल्ली; भव्य रंजन कुमार सिंह, सिपाही, सी बी आई, एस यू, नई दिल्ली; दलबीर सिंह, सिपाही, सी बी आई, ई ओ-I, नई दिल्ली; हेम चन्द्र तिवारी, सिपाही, सी बी आई, ए सी-II, नई दिल्ली; जोगिन्दर सिंह, सिपाही, सी बी आई, सर्तकता प्रकोष्ठ, नई दिल्ली; रायपा राजू मंतेना, सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, हैदराबाद; पोप सिंह, सिपाही, सी बी आई, ई ओ-III, नई दिल्ली तथा श्रीमती वसंथा रंगाचारी, व्यक्तिगत सचिव, सी बी आई, ए सी बी, चेन्नई शामिल हैं।


Leave a Reply