वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ने संसाधन के अभाव में एसपीसी का काम छोड़ा

लखनऊ। वरिष्ठ आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने कार्मिकों तथा अन्य संसाधनों की कमी के कारण स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम का काम छोड़ दिया।
पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर को मई 2018 में अपने स्तर से एसपीसी का राज्य नोडल अधिकारी बनाया था। तब से वे लगातार एसपीसी का काम देख रहे थे। इस दौरान अमिताभ ने कई बार पुलिस महानिदेशक तथा गृह विभाग को कार्मिकों तथा अन्य संसाधनों की भारी कमी के बारे में लिखा लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंत में अमिताभ ने पुलिस महानिदेशक को स्पष्ट कर दिया कि वे संसाधनों के अभाव में यह काम नहीं देख सकते हैं और इसे किसी अन्य को दे दिया जाए। इस पर पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने एसपीसी का काम प्रशिक्षण मुख्यालय को देने के आदेश किये हैं।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*