मध्य प्रदेश: पत्नी को पीटने वाले स्पेशल डीजी का छिना पद

भोपाल। स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे थे। डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कबूला है कि वह वीडियो में हैं और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से कार्यमुक्त करते गृह मंत्रालय से अटैच किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम लाल शर्मा का एक और वायरल वीडियो सामने आया है। अब तक आप देख चुके हैं कि पुरुषोत्तम शर्मा किस तरह अपनी पत्नी को पीटते नजर आए थे। बताया जाता है कि नया वीडियो उस वक्त का है जब उनकी पत्नी ने उन्हें एक लड़की के साथ पकड़ा था। राष्ट्रीय जनमोर्चा इस वीडियो की प्राणामिकता की पुष्टि नहीं करता है।
आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है-
मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। यह मेरा और मेरी पत्नी के बीच का पारिवारिक मामला है ‌। अगर वह मुझसे इतनी नाराज हैं तो मेरे साथ क्यों रहती हैं । मेरे पैसे का इस्तेमाल क्यों करती हैं? मेरे पैसों पर विदेश यात्राएं क्यों करती हैं?। यह मेरा पारिवारिक मामला है, इसे मैं खुद सुलझा लूंगा ।
मैं पत्नी के लगातार संपर्क में हूं। मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि यह मामला सुलझा लिया जाए। यह सेल्फ डिफेंस के तहत झूमा-झटकी का मामला है। मैंने कोई मारपीट नहीं की है, सिर्फ धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी हुई है। उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि मेरी पत्नी और मेरा बेटा ही बता सकते हैं कि उन्होंने वीडियो क्यों वायरल किया।
मेरी पत्नी ने पूरे घर में सीसीटीवी लगा रखे हैं । मैं जहां जाता हूं , मेरा पीछा करती है, मुझे स्टॉक करती है। मैं बहुत परेशान हूं, 2008 में भी उन्होंने मारपीट की शिकायत की थी। आज 12 साल बाद पता नहीं फिर उन्हें मुझसे क्या तकलीफ हो गई। अगर मुझसे वो इतनी दुखी थीं तो इतने साल मेरे साथ क्यों रहीं। यह मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*