किसान आंदोलन: भारत बंद का 11 विपक्षी दलों ने किया समर्थन

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी दल भी उतर आए हैं। देशभर से अलग-अलग राजनीतिक दलों ने किसानों के इस बंद के ऐलान को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत देश के तमाम विपक्षी दलों ने किसानों की ओर से 8 दिसम्बर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। किसानों के समर्थन में कुल 11 दलों ने बयान जारी किया है।
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पीएजीडी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल), आरएसपी, आरजेडी, डीएमके और एआईएफबी ने बयान जारी कर किसानों की मांग पूरी करने और कृषि कानून 2020 में संशोधन की मांग की है। बयान में कहा गया है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, किसान संगठनों के मौजूदा संघर्ष और उनके भारत बंद के ऐलान का हम समर्थन करते हैं। विपक्षी दलों की ओर से कहा गया है कि ये कृषि कानून संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से बनाए गए हैं। वोटिंग और चर्चा नहीं की गई। भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए यह कानून खतरा है और यह हमारे किसान और कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देगा। इन पार्टियों के नेताओं ने 9 दिसंबर को शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय भी मांगा है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*