राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गांधर्व संगीत महाविद्यालय द्वारा 28वीं गांधर्व प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। गायन, नृत्य तथा फैशन शो तीन वर्गों में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले चयनित प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 500 रुपये की नकद राशि भी सम्मान स्वरूप प्रदान की गई। फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित करने में डायरेक्टर एजीएस ग्रुप के डायरेक्टर अमित गर्ग का विशेष सहयोग रहा। कुल 34 प्रतिभागी समारोह में सम्मानित हुए।
गायन प्रतियोगिता में खुशबू गोस्वामी, जया दास, मुक्ता सामूही, एंजेल, सोमिल बर्टवाल, ईशान कुमार, अक्ष वर्मा, अनमोल वर्मा, ईशा गोयल व तुकांशा को और नृत्य प्रतियोगिता में अन्वेशा मोहन, शुचि वशिष्ठ, डोली धमीजा, हिमांशी सिंह, दिती सिंह, अनुश्री गिलहोत्रा, रक्षिता, कृतिका राजपूत, मनु चौधरी व श्रुति सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ तारा गुप्ता, सचिव तरुण गोयल, मुख्य सचिव सुशील कुमार और अमित गर्ग ने सभी प्रतियोगियों व निर्णायको को स्मृति प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।


Leave a Reply