राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। बेटियां खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, इसके लिए शिक्षण संस्थानों का होना अतिआवश्यक है। इसके मद्देनजर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने जनपद गौतमबुद्धनगर के जारचा क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु बालिका डिग्री कालेज खोलने की मांग की है। इसी कड़ी में गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है।
14 जनवरी को संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि जिले का जारचा एक एतिहासिक कस्बा होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। क्षेत्र में कोई डिग्री कालेज न होने के कारण क्षेत्र की बेटियां इन्टर के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं, जो बेहद चिन्तनीय है। संस्था ने आज विधायक को एक ज्ञापन देकर क्षेत्र में डिग्री कालेज खोलने की मांग की है, ताकि यहां की कोई बेटी उच्च शिक्षा हासिल करने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने आवश्वासन दिया है कि वे अपने माध्यम से जल्द ही इस मांग पर आगे की कार्यवाही करेंगे। वह महिला उन्नति संस्था के माध्यम से लोगों को अस्वस्त करते हैं कि जारचा में डिग्री कालेज जरूर बनेगा। ज्ञापन देने के दौरान संस्था के संरक्षक मास्टर वीरेंद्रपाल राणा, महासचिव अनिल भाटी, आरके सागर, हरेन्द्र आनन्द और रवि कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply