कानुपर में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कवि गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कानपुर। राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन (रजि.) उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा शनिवार की शाम महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर ऑनलाइन वर्चुअल कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नवसृजन संस्कार भारती की संयुक्त प्रस्तुति भी रही। गोष्ठी का विषय था- आज के परिवेश में महात्मा गाँधी और अध्यक्षता डॉ महावीर प्रसाद जोशी (कवि) दिल्ली ने की। मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रेस क्लब महाराज गंज के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव रहे।
उ. प्र. राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि आमंत्रित कवि/कवियत्री में सुश्री अंशु किरण बॉम्बे, श्रीमती रेणु शर्मा अहमदाबाद, सुश्री निधि बंसल, जय प्रकाश रावत गीतकार, अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रदीप कृपालु गोष्ठी में मौजूद रहे। मंच संचालन कवि अतुल अविरल मेवाड़ ने किया। इनकी शानदार प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती नोएडा के विभाग संयोजक केसी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदीप प्रधान और बृजेन्द्र श्रीवास्तव (महराजगंज) लगातार बने रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*