पत्रकार रास बिहारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट की अपनी तीन पुस्तकें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुस्तकें भेंट करते लेखक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। बंगाल के सियासी इतिहास पर वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी की तीन पुस्तकें आई हैं। उन्होंने पिछले दिनों कोलकाता प्रवास के दौरान विक्टोरिया हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात कर तीनों पुस्तकों को भेंट की। पीएम मोदी ने इन पुस्तकों को पठनीय और प्रशंसनीय बताया है। जिस पर रास बिहारी ने कहा है- प्रधानमंत्री द्वारा मेरे प्रयासों की सराहना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
पुस्तकों के लेखकर रास बिहारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी मुलाकात गत 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता प्रवास के दौरान विक्टोरिया हॉल में हुई। इस विशेष मुलाक़ात के दौरान उन्होंने अपनी तीनों पुस्तकें प्रधानमंत्री को भेंट कीं। मोदी ने रास बिहारी द्वारा बंगाल की राजनीति पर लिखी तीनों पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा कि दशकों के सियासी इतिहास को निष्पक्षता और सही तथ्यों के साथ रेखांकित करते हुए प्रस्तुत करना महत्ती श्रम का कार्य है, जिससे रास बिहारी ने बखूबी साकार किया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति पर रास बिहारी की अब तक तीन पुस्तकें बाजार में आ चुकी हैं। तीनों पुस्तकों “रक्तांचल- बंगाल की रक्तचरित्र राजनीति”, “रक्तरंजित बंगाल- लोकसभा चुनाव 2019” तथा “बंगाल- वोटों का खूनी लूटतंत्र” को यश पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। वर्तमान समय में रास बिहारी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*