गाजियाबाद: विजयनगर बाईपास पर टैंकर की टक्कर से 3 लोगों की मौत, 5 घायल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में बागू बाईपास पर अनियंत्रित एक टैंकर (डीसीएम) ने सड़क पार कर रहे कुछ लोगों को टक्कर मार दी। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर आज रविवार को हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आगे की जांच जांच जारी है।
जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने मृतकों की संख्या तीन और घायलों की संख्या पांच की पुष्टि की है। थाना विजयनगर के प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि दुर्घटना दोपहर बाद की है। कुछ लोग एनएच 24 को पार कर रहे थे, तभी एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित हो गया और कई लोग इस हादसे के शिकार हो गए। उनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया। एक को मामूली चोट आई है। बाकी चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तब शायद लोगों की जान बच जाती
गाजियाबाद के विजयनगर के इस क्षेत्र में अक्सर हादसे होते रहते हैं। इस बारे में स्थानीय पत्रकार मुकेश गैरोला का कहना है कि राष्टीय राजमार्ग 24 अभी पूरी तरह 9 में नहीं बदला है, बाकी बहुत कुछ बदल गया है। पहले जिस बाई पास पर गाड़ियां दौड़ने की बजाए रेंगती थीं, वहां अब तेज रफ्तार में आती हैं। पिछले कुछ महीनों में यहां कई हादसे हो चुके हैं। कारण एक ही है कि लोग पैदल सड़क पार करने के चक्कर में अपनी जान गंवा रहे हैं। रोड पार करने के लिए कोई फुट ओवर ब्रिज नहीं है। चार लेन का हाईवे अब 8 लाइन में तब्दील हो गया है, लेकिन यहां कोई ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया है। उसी का नतीजा है कि जनवरी के आखिरी दिन आज 31 तारीख को भी एक बड़ा हादसा हो गया और तीन लोग असमय ही काल के गाल में समा गए। गोइराला का कहना है कि अगर यहां फुट ओवर ब्रिज होता तो शायद यह दुर्घटना न होती और लोगों की जान बच जाती।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*