राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुरादनगर कार्यालय पर व्यापारियो की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी के दिन कुछ व्यापारियों द्वारा लगातार दुकान खोलने के लिए सख्त एतराज किया। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि जब गाजियाबाद जिलाधिकारी का आदेश है कि साप्ताहिक बन्दी को बाजार पुर्ण रूप से बन्द होने चाहिये तो कुछ दुकानदार अपनी जिद और मनमानी क्यों कर रहे हैं।
मंगलवार, 2 फरवरी को आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुरादनगर के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने कहा कि अधिक ग्राहक एक दुकान पर एक समय में कोरोना महामारी को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। वैसे भी जिन बड़े प्रतिष्ठानों पर मजदूर होते हैं उन्हें भी एक दिन के अवकाश की जरूरत होती है, इस लिहाज से भी साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार पूर्ण रूप से बंद रहना चाहिए। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अपील की है कि साप्ताहिक बन्दी को बाजार पुर्ण रूप से बंद कराया जाए। जो दुकानदार न बंद करें, उनके साथ सख्ती से पेश आया जाए। चालान काटे जायें। साथ ही व्यापार मंडल ने व्यापारियों से एकता बनाए रखने को कहा है। इस अवसर पर त्रिवेंद्र गुप्ता महामंत्री , प्रवीण सिंघल कोषाध्यक्ष, मिल्लत खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष , जय भगवान , संजय मित्तल, सुधीर कसाना, सुमित मित्तल , अशीष गर्ग, सचिन कुमार, मोहित सिंघल , मोहित गर्ग , मोबीन, ललित गोयल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply