चौरी चौरा शताब्दी समारोह: आग थाने में नहीं, जन-जन के दिलों में लगी- प्रधानमंत्री मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शताब्दी महोत्सव का किया वर्चुअल शुभारंभ

जितेन्द्र बच्चन
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल किया चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद स्मारक पर फूल-माला अर्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर।आजादी के आंदोलन के वक्त घटी ऐतिहासिक चौरी चौरा घटना का आज गुरुवार 4 फरवरी को शताब्दी समारोह शुरू हो गया। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर चौरी-चौरा के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उन्हें इतिहास में प्रमुखता से जगह नहीं दी गई। चौरी-चौरा की घटना को मामूली आगजनी की घटना की तरह देखा गया लेकिन ये उससे कई ज्यादा था। आग थाने में नहीं, जन-जन के दिलों में लगी थी। हमें उन शहीदों को सलाम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर एक विशेष डाक भी टिकट जारी किया और किसानों को आश्वस्त करते हुए हुए कहा कि उनकी जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस साल देश की आजादी के 75 साल के वर्ष की भी शुरुआत होगी। वह सीएम योगी और उनकी टीम को शताब्दी समारोह के आयोजन पर बधाई देना चाहेंगे। चौरी चौरा की घटना को जीवंत करने का यह अच्छा प्रयास है। इसके साथ ही हर क्षेत्र के वीर बलिदानियों को याद किया जाएगा। यह दिन बाबा राघव दास और मदन मोहन मालवीय को प्रणाम करने का दिन है।
चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह क्षेत्र गोरखपुर में शहीद स्मारक पर माला अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह को योगी सरकार यादगार बनाते हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री बुधवार को ही गोरखपुर पहुंच गए थे। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव गुरुवार चार फरवरी से शुरू हो गया, जो एक वर्ष तक चलेगा।
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव वर्चुअल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ से जुड़ी रही। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरी चौरा शहीद स्थल पर मौजूद रहे। उनके अलावा पर्यटन मंत्री नीलकंठ, प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कमलेश पासवान, विधायक संगीता यादव, विधायक विमलेश पासवान, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक विपिन सिंह, एडीजी जोन दावा शेरपा, आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोदक, डी राव डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार, मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल, एसडीएम चौरी चौरा पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*