राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न किया जाए तो इस पर काबू नहीं पाया जा सकता। कैंसर से होने वाले नुकसान से वाकिफ होना हर आदमी के लिए जरूरी है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइंस गाजियाबाद में भी विश्व कैंसर दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
4 फरवरी को आयोजित कार्यशाला में सर्जन डॉ. जीपी मथुरिया के निर्देशन में कैंसर विशेषज्ञों की एक पूरी टीम मौजूद रही। टीम के सदस्यों में डॉ. प्रदीप यादव, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मोनिका केशरवानी, डॉ. आशुतोष गौतम एवं अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल रहा। इन सभी ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि वे कैंसर से कैसे बचें। कैंसर होने पर उपचार का तरीका क्या है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए आदि। इस मौके पर ऊदल सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, अरुण कुमार, उ0नि0स0पु0 एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Leave a Reply